राष्ट्रीय सेवा योजना कुल्लू महाविद्यालय इकाई द्वारा 29 जनवरी, 2023 यानि रविवार से राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे लगभग 100 स्वयं सेवी भाग लेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना कुल्लू के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुमित ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 जनवरी से 4 फरवरी तक कुल्लू महाविद्यालय में 7 दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 29जनवरी को महाविद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया जाएगा। वही एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशी शर्मा ने बताया कि इस शिविर में 7 दिन तक स्वयं सेवियों द्वारा विभिन्न गतिविधियां की जाएगी साथ ही एनएसएस संबंधी अन्य जानकारी भी स्वयं सेवियों को दी जाएगी।
Saturday, January 28, 2023
Home
कुल्लू दर्पण।
कुल्लू महाविद्यालय में 29 जनवरी से शुरू होगा राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय शिविर।
कुल्लू महाविद्यालय में 29 जनवरी से शुरू होगा राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय शिविर।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment