परोल और बमलोह में किशोरियों का मार्गदर्शन किया, शपथ भी दिलाई। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, January 18, 2023

    परोल और बमलोह में किशोरियों का मार्गदर्शन किया, शपथ भी दिलाई।

    बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी की ओर से बुधवार को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत पब्लिक मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बमलोह और न्यू ईरा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल में किशोरियों के लिए करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में मनोविज्ञानी शीतल वर्मा ने किशोरियों को करियर के चयन के संंबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
      इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी ने भी किशोरियों का मार्गदर्शन किया तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना को सफल बनाने की शपथ दिलाई।

    No comments:

    Post a Comment