बेटी है अनमोल की लाभार्थियों को सौंपीं एफडी। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, January 21, 2023

    बेटी है अनमोल की लाभार्थियों को सौंपीं एफडी।

    महिला एवं बाल विकास विभाग ने शनिवार को ‘वो दिन’ योजना के तहत विकास खण्ड टौणी देवी की ग्राम पंचायत काले अम्ब, दाड़ी और स्वाहल में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए।
     इन कार्यक्रमों में महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता, अनीमिया, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्तनपान और विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
    इस अवसर पर बी.डी.सी अध्यक्ष रीना कुमारी ने बेटी है अनमोल योजना की लाभार्थियों को एफडी के दस्तावेज भी वितरित किए। इस अवसर पर पर्यवेक्षक किरण कुमारी, व्रिको देवी, लीला देवी, आशा वर्कर्स और बड़ी संख्या में महिलाएं एवं किशोरियां भी उपस्थित रहीं।

    No comments:

    Post a Comment