विकास के मामले में जनजातीय क्षेत्रों को बनायेंगे नम्बर वन- जगत सिंह नेगी - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, January 21, 2023

    विकास के मामले में जनजातीय क्षेत्रों को बनायेंगे नम्बर वन- जगत सिंह नेगी

    राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों को विकास के मामले में नंबर वन बनाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जनजातीय क्षेत्र के साथ विकास के मामले में पक्षपात हुआ था। 
    जगत सिंह नेगी आज जिला किन्नौर के भावानगर में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। 
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की कायाकल्प होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कि 10 गारंटियों पर कार्य जारी है और सभी को चरणबद्ध तरीके से पूरा भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में ओपीएस को मजूरी दी है और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने के लिए संसाधन जुटाए जा रहे हैं। इसी प्रकार, प्रदेश की 18-60 वर्ष की पात्र महिलाओं को 1500 प्रति माह मुहैया करवाने के लिए भी सब कमेटी बनाई गई है जो 30 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत करेगी। इसके अतिरिक्त, प्रदेश की जनता को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को नौ-तोड़ का अधिकार दिलाना भी प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को फल राज्य में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सेब का उचित मूल्य तथा गुणवत्ता को बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    किन्नौर के लोगों की समस्याओं को किया जाएगा तेजी से समाप्त

    जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर के लोगों की समस्याओं को तेजी से समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुदृढ़ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा। इसी दिशा में ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली विकसित करने के भी प्रयास किए जाएँगे।
    इस अवसर पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी उमेश नेगी ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया।
    इस दौरान उपायुक्त किन्नौर सुरेंद्र सिंह राठौर, उपमण्डल दण्डाधिकारी निचार बिमला वर्मा, उपमण्डल दण्डाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व जिला कांग्रेस कमेटी तथा नीचार खण्ड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

    No comments:

    Post a Comment