अग्निवीर की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, January 28, 2023

    अग्निवीर की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित ।

    राजकीय वल्लभ महाविद्यालय, मण्डी में 15 जनवरी, 2023 को  सेना में अग्निवीर लिपिक/एसकेटी के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया । यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय मण्डी के भर्ती निदेशक एएस नाथ ने दी । बताया कि रोल नम्बर 200003, 200006, 200008, 200009, 2000015, 2000016, 200017, 200018, 200029, 200030, 200035, 200037, 200038, 200043 उर्तीण हुए है ।
    उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवार 01 फरवरी, 2023 को प्रातः 9 बजे दसवीं व बारहवीं पास की अंक तालिका, मूल निवासी प्रमाण पत्र, डोगरा जाति प्रमाण पत्र जो कि नायब तहसीलदार/तहसीलदार व एसडीएम द्वारा हस्ताक्षरित हो, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, 12 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, एनसीसी/खेलकूद प्रमाण पत्र, अविवाहित होने का प्रमाण पत्र सहित सेना भर्ती कार्यालय, मण्डी में उपस्थित हों ।

    No comments:

    Post a Comment