कुलदीप सिंह पठानिया ने किया केसीसीबी शाखा का निरीक्षण - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, January 21, 2023

    कुलदीप सिंह पठानिया ने किया केसीसीबी शाखा का निरीक्षण

    कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शनिवार को बैंक की पंजोत शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने अधिकारियों से बैंक की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
       उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे बैंक की ऋण योजनाओं के बारे में आम लोगों के बीच अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। इससे जरुरतमंद लोग इन योजनाओं का लाभ उठाएंगे और बैंक के लेन-देन में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि बैंक में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक सुविधाएं एवं मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी सदैव तत्पर रहें।

    No comments:

    Post a Comment