जालंधर शाहकोट 120 ग्राम हेरोइन के साथ तीन को गिरफ्तार किया, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, August 21, 2023

    जालंधर शाहकोट 120 ग्राम हेरोइन के साथ तीन को गिरफ्तार किया,


     अखण्ड भारत दर्पण ABD न्यूज जालंधर : शाहकोट पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को 120 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी नरिंदर सिंह औजला और जसविंदर सिंह एसएचओ शाहकोट ने बताया कि एएसआइ बलवीर चंद ने पुलिस पार्टी के साथ परजियां रोड स्थित मोमी फार्म के पास नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार गोबिंदा पुत्र फकीर निवासी मोहल्ला बागवाला शाहकोट 100 ग्राम हेरोइन और धर्मा के पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दूसरे मामले में एसआइ निर्मल सिंह ने सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी के साथ धोरा मोहल्ला के पास स्विफ्ट कार की तलाशी ली तो कार की हैंड ब्रेक के नीचे एक लिफाफे में 10 ग्राम हेरोइन मिली। कार चालक दिलबाग सिंह उर्फ बागान पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव रेहरवां तहसील शाहकोट को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेशकर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

    No comments:

    Post a Comment