संगरूर गोरक्षा दल ने पकड़ा ट्राला ; 13 गोवंश बरामद, तीन गिरफ्तार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, August 13, 2023

    संगरूर गोरक्षा दल ने पकड़ा ट्राला ; 13 गोवंश बरामद, तीन गिरफ्तार

     


    ABD NEWS संगरूर : बठिंडा - चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव बड़रुखां के समीप गोरक्षा दल की टीम और पुलिस ने 13 गोवंश से भरा ट्राला पकड़ा। गोवंश को अन्य राज्य के बूचड़खाने में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्राला चालक समेत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 13 गोवंश व एक बछड़े को बरामद किया।

    गोवंश को संगरूर की गोशाला में छोड़ दिया गया। गोरक्षा दल के जिला प्रधान के बयान पर तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गोरक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान सतीश कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। गोरक्षा दल के राष्ट्रीय प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गोरक्षा दल को गायों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद गोरक्षा दल ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

    No comments:

    Post a Comment