पंजाब चण्डीगढ़,मुख्यमंत्री भगवंत मान 29 को बठिंडा में खेलों का करेंगे उद्घाटन , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, August 23, 2023

    पंजाब चण्डीगढ़,मुख्यमंत्री भगवंत मान 29 को बठिंडा में खेलों का करेंगे उद्घाटन ,


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस वाले दिन बठिंडा के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में 'खेडां वतन पंजाब दियां' के सीजन-2 का उद्घाटन करेंगे। इस बार खेडां वतन पंजाब दिया- 2023 में 5 नए खेल साइक्लिंग, घुड़सवारी, रग्बी, वुशू और वालीबाल (शूटिंग) शामिल किए गए हैं। आयु वर्गों की संख्या भी छह से बड़ा कर आठ कर दी है। खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन के लिए मुख्यमंत्री की ओर से पोर्टल भी लांच किया गया है। खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि ब्लाक स्तरीय मुकाबले 1 से 10 सितंबर, जिला स्तरीय मुकाबले 16 से 26 सितंबर तक और राज्य स्तरीय मुकाबले 1 से 20 अक्तूबर तक करवाए जाएंगे। पहले स्थान पर 10 हजार रुपये इनाम मिलेंगे।

    No comments:

    Post a Comment