जालंधर थाना फिल्लौर 55 ग्राम हेरोइन के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, August 13, 2023

    जालंधर थाना फिल्लौर 55 ग्राम हेरोइन के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

     

    ABD NEWS जालंधर : थाना फिल्लौर की पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर 55 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उनकी पहचान निंदर निवासी गन्ना पिंड फिल्लौर और मंजीत कौर उर्फ गोरे के रूप में हुई है। डीएसपी सिमरजीत सिंह ने बताया कि थाना फिल्लौर के प्रभारी इंस्पेक्टर

    हरजिंदर सिंह के निर्देश पर सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह ने स्पेशल आपरेशन के दौरान निंदर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से पांच ग्राम हेरोइन बरामद की। वहीं, सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने मंजीत कौर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

    No comments:

    Post a Comment