युवक मण्डल दुराह, महिला मण्डल दुराह और मल्था ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिल कर रोपे 75 पौधे। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, August 13, 2023

    युवक मण्डल दुराह, महिला मण्डल दुराह और मल्था ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिल कर रोपे 75 पौधे।

    13अगस्त
    जिला कुल्लू के निरमण्ड खण्ड के ग्राम पंचायत दुराह ने दायर और शेगुड़ के 75 पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया । इस पौधारोपण कार्यक्रम में युवक मण्डल दुराह, महिला मण्डल दुराह और महिला मण्डल मल्था ने भी पंचायत का भरपूर साथ दिया। ग्राम पंचायत दुराह के प्रधान गुरमेल सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा हर पंचायतों में पौधे वितरण किए जा रहे है। युवक मण्डल दुराह ने पिछले महीने भी 100 पौधे लगा कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया था । पंचायत प्रधान ने पौधारोपण में अपना सहयोग देने वाले सभी युवक मण्डलों व महिला मण्डलों के सदस्यों का धन्यवाद किया । इस मौके पर समस्त पंचायत प्रतिनिधि ,युवक मण्डल दुराह,महिला मण्डल दुराह और महिला मण्डल मल्था मौजूद रहे।

    No comments:

    Post a Comment