जोगिंद्रा बैंक में यूपीआई जल्द, 20 अगस्त को 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा बैंक। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, August 12, 2023

    जोगिंद्रा बैंक में यूपीआई जल्द, 20 अगस्त को 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा बैंक।

     


    12 अगस्त

     जिला संवाददाता  सोलन

    जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक में जल्द ही यूपीआई सुविधा शुरू की जाएगी। बैंक इस वर्ष 20 अगस्त को 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यूपीआई सेवा शुरू करने के लिए बैंक चेयरमैन मुकेश शर्मा, प्रबंध निदेशक एलआर वर्मा, आईटी हैड भारत भूषण ने मुंबई में नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया में यूपीआई टीम के आधिकारयों से मुलाकात की और जल्द से जल्द बैंक में यूपीआई सुविधा शुरू करने के लिए कहा।

    मुंबई में स्थित नाबार्ड के हेड ऑफिस में भी कोर बैंकिंग सिस्टम को लेकर दो दिन की बैठकों में भाग लिया। देश भर के राज्य सहकारी बैंकों के प्रतिनिधियों और नाबार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन बैठकों में भाग लिया। इन्फोसिस और विप्रो के प्रतिनिधियों ने भी इस बैठक में भाग लिया और भविष्य में कोर बैंकिंग सिस्टम को सुचारू रूप से चलाने के तरीकों पर व्यापक भाषण दिए।

    No comments:

    Post a Comment