जिला किन्नौर के पूह में 11 से 13 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा खण्ड स्तरीय ग्रीष्म उत्सव-2023। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, August 4, 2023

    जिला किन्नौर के पूह में 11 से 13 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा खण्ड स्तरीय ग्रीष्म उत्सव-2023।




    4 अगस्त।

    राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे खण्ड स्तरीय ग्रीष्म उत्सव-2023 समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत।

    अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कार्यालय पूह में आज खण्ड स्तरीय ग्रीष्म उत्सव-2023 मनाने के दृष्टिगत एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह विनय मोदी ने की। इस दौरान मेले के सफल आयोजन के लिए मेले की रूप-रेखा तैयार की गई।

    बैठक में बताया गया कि खण्ड स्तरीय ग्रीष्म उत्सव-2023 गांधी स्टेडियम पूह में आयोजित किया जाएगा तथा समापन समारोह की अध्यक्षता राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी करेंगे।

    बैठक में बताया गया कि तीन दिवसीय ग्रीषमोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त तीनों दिन स्टार नाईट का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने जिला सहित पूह के समस्त नागरिकों से मेले के सफल आयोजन के लिए उनके सहयोग का आग्रह किया।



    No comments:

    Post a Comment