प्रधानमंत्री जी जल्द मदद कीजिए, हिमाचल के 8 हजार करोड़ बहा कर ले गई है प्रलयकारी बाढ़। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, August 4, 2023

    प्रधानमंत्री जी जल्द मदद कीजिए, हिमाचल के 8 हजार करोड़ बहा कर ले गई है प्रलयकारी बाढ़।

     


    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्य में भारी बारिश एवं बाढ़ से हुई भारी क्षति के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य में भारी बारिश से सडक़ों और पुलों के बह जाने, जलापूर्ति योजनाओं, सिंचाई योजनाओं, विद्युत आपूर्ति लाइनों सहित सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति का बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। उन्होंने बाढ़ से मंडी और कुल्लू जिला के बॉर्डर पर स्थित लारजी परियोजना को हुए नुकसान से भी प्रधानमंत्री को अवगत करवाया।
    उन्होंने राहत एवं पुनर्वास अभियान में तेजी लाते हुए राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल में बाढ़ से हुई क्षति का आकलन करने के लिए तुरंत एक केंद्रीय दल भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस दल द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर राज्य को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री ने राज्य को हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया।
    इससे पहले, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा से हुए नुकसान को लेकर पिछले कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर चुके हैं। अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया था कि पहले हिमाचल दौरे पर जाकर आई केंद्रीय टीम को अपनी रिपोर्ट देने दीजिए। उसके बाद राज्य सरकार हरसंभव फैसला लेगी। राज्य सरकार ने 9 से 11 जुलाई के बीच आई बाढ़ के कारण 8000 करोड़ के नुकसान का दावा किया है। इसकी भरपाई के लिए फौरी राहत के तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई


    No comments:

    Post a Comment