लुधियाना एएसआइ जेल में पगड़ी में छिपाकर ले जा रहा था हेरोइन, गिरफ्तार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, August 18, 2023

    लुधियाना एएसआइ जेल में पगड़ी में छिपाकर ले जा रहा था हेरोइन, गिरफ्तार


     ABD NEWS लुधियाना : सेंट्रल जेल में कैदियों को नशा सप्लाई करने वाले एएसआइ को ड्योढ़ी में ही जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया । वह कैदियों के लिए गोलियां सिर पर बंधी पगड़ी में छिपाकर ले जा रहा था। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने एएसआइ को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने जेल के डिप्टी जेलर सूरज मल की शिकायत पर एएसआइ व तीन कैदियों पर केस दर्ज किया है।

    पुलिस को दी शिकायत में सेंट्रल जेल के डिप्टी जेलर सूरज मल ने बताया कि 16 अगस्त को तलाशी के दौरान एएसआइ हरबंस सिंह से 70 प्रतिबंधित गोलियां, छह ग्राम हेरोइन, 25 ग्राम खुला तंबाकू और दो पुड़िया खैनी मिलीं।

    No comments:

    Post a Comment