पंजाब बॉर्डर,बी एस एफ - पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान बमियाल सेक्टर में पाक घुसपैठिये को मार गिराया - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, August 15, 2023

    पंजाब बॉर्डर,बी एस एफ - पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान बमियाल सेक्टर में पाक घुसपैठिये को मार गिराया

     


    ABD NEWS पंजाब बॉर्डर : पठानकोट रविवार- सोमवार की आधीरात बमियाल सेक्टर में बीएसएफ पोस्ट सिंबल स्कोल के पास भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को बीएसएफ की 121 बटालियन के जवानों ने मार गिराया। शव के पास एक मोबाइल फोन, एक चार्जर और कापी बरामद हुई। जानकारी के अनुसार, बीएसएफ जवानों ने रात करीब 12 बजे बॉर्डर पर संदिग्ध मूवमेंट देखी। एक घुसपैठिया भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। बीएसएफ जवानों ने उसे ललकारा, लेकिन वह नहीं रुका। इस पर जवानों ने उस पर तुरंत फायरिंग कर दी, जिससे वह ढेर हो गया। जवानों ने करीब 14 गोलियां चलाईं। रात में इस घटना की सूचना मिलते ही बीएसएफ जवानों और पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। वहीं, घुसपैठ की घटना के मद्देनजर सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस पर चौकसी और बढ़ा दी गई। पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गईं हैं। डीएसपी (ग्रामीण) सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस नाकेबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही है।



    No comments:

    Post a Comment