जालंधर एकता नगर में मोबाइल टावर लगाने का फैसला विरोध के बाद रद, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, August 21, 2023

    जालंधर एकता नगर में मोबाइल टावर लगाने का फैसला विरोध के बाद रद,


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : एकता नगर में मोबाइल टावर लगाने का फैसला लोगों के विरोध के बाद रद कर दिया गया है। जब मोबाइल कंपनी ने टावर लगाने का काम शुरू किया तो आम आदमी पार्टी के ब्लाक प्रभारी मनीष शर्मा की अगुआई में मोहल्ला निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया। लोगों के पक्ष में मनीष शर्मा ने कंपनी के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगर जनता नहीं चाहती कि कालोनी में टावर लगे तो टावर नहीं लगाने दिया जाएगा। मनीष शर्मा ने विधायक रमन अरोड़ की मोबाइल कंपनी के अधिकारियों के साथ फोन पर बात करवाई। इसके बाद कंपनी ने टावर लगाने का फैसला रद कर दिया।

    पूर्व पार्षद मनमोहन सिंह राजू ने कंपनी के इसे फैसले का स्वागत किया। इस मौके पर विनोद कुमार, अजय कुमार, बबलू कुमार, दीपक पासी, राहुल पासी, सुनील शर्मा, रंजीत सिंह, विपन कुमार, दीनानाथ प्रधान व प्रकाश कुमार मौजूद थे।

    No comments:

    Post a Comment