जालंधर हेरोइन की सप्लाई करने आया तस्कर धरा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, August 21, 2023

    जालंधर हेरोइन की सप्लाई करने आया तस्कर धरा


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : देहात क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विनय कुमार निवासी रुड़का कलां के रूप में हुई है। देहात क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि एएसआइ पिपल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान रुड़का कलां के पास मौजूद थे। उन्हें सूचना मिली कि विनय कुमार अग्रवाल बजाज आटो एजेंसी के पास हेरोइन की सप्लाई देने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस ने छापामारी की तो विनय कुमार लिफाफा फेंक कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे काबू कर लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    No comments:

    Post a Comment