जालंधर प्राइवेट प्ले स्कूलों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, August 19, 2023

    जालंधर प्राइवेट प्ले स्कूलों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य


     ABD NEWS जालंधर : डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आदेश जारी किए हैं कि जिले के सभी प्राइवेट प्ले स्कूलों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। सारंगल ने कहा है कि पंजाब सरकार द्वारा इस वर्ष 30 जुलाई को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पंजाब स्टेट रेगुलेटरी गाइडलाइन अधीन तीन से छह वर्ष के बच्चों के प्ले स्कूलों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी निजी प्ले स्कूलों को एक महीने के भीतर रजिस्ट्रेशन के लिए जिला प्रोग्राम अधिकारी, गांधी वनिता आश्रम, कपूरथला रोड, जालंधर से संपर्क करना होगा।

    No comments:

    Post a Comment