जालंधर स्वतंत्रता दिवस समारोह में डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी फहराएंगे तिरंगा, फुल ड्रेस रिहर्सल आज - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, August 12, 2023

    जालंधर स्वतंत्रता दिवस समारोह में डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी फहराएंगे तिरंगा, फुल ड्रेस रिहर्सल आज

     


    ABD NEWS जालंधर : गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल शनिवार को की जाएगी। 15 अगस्त को विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी तिरंगा फहराएंगे। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने विशेष बैठक की।

    डीसी विशेष सारंगल ने कहा कि समारोह में पंजाब पुलिस के जवानों, महिला पलाटून, पंजाब होमगार्ड, एनसीसी कैडेट, बीएसएफ, सशस्त्र पुलिस और विभिन्न स्कूलों की परेड और बैंड टीमें मार्च पास्ट करेंगी।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल शनिवार को होगी।

    स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों, वीर नारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment