जालंधर नकोदर बस स्टैंड पर दड़ा-सट्टा लगाते हुए दो गिरफ्तार - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, August 21, 2023

    जालंधर नकोदर बस स्टैंड पर दड़ा-सट्टा लगाते हुए दो गिरफ्तार


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : नकोदर थाना सिटी पुलिस ने दो व्यक्तियों को दड़ा- सट्टा लगाते गिरफ्तार किया है। थाना सिटी प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नवदीप बावा उर्फ नवी पुत्र रमन कुमार निवासी मोहल्ला खुरमपुर महितपुर व सतनाम चन्द पुत्र प्रेम चन्द निवासी मोहल्ला रहमानपुर नकोदर बस अड्डा नकोदर में दड़ा सट्टा लगाते हैं। एएसआइ सर्बजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित छापेमारी कर दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनसे 20610 रुपये, एक मोबाइल फोन, दो कापियां व दो पैन बरामद किए। पुलिस ने कहा कि ये युवक लोगों को कम रुपये में अधिक मुनाफा देने का झांसा देकर फंसाते थे।




    No comments:

    Post a Comment