पंजाब के जिला मोगा में कांग्रेसी सरपंच और उसके साथी की गोली मारकर हत्या, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, October 20, 2023

    पंजाब के जिला मोगा में कांग्रेसी सरपंच और उसके साथी की गोली मारकर हत्या,

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / मोगा : जानकारी प्राप्त हुई है कि पंजाब के जिला मोगा के गांव खोसा कोटला में आज सुबह गांव में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में गोली चल गई। इसमें गांव के सरपंच और उसके साथी की गोली लगने से मौत हो गई। वारदात आज सुबह 6 बजे की है। वहीं दूसरे पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए है। घायलों को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक बीर सिंह कांग्रेस पार्टी के मौजूदा सरपंच थे। गोली चलाने वाले गांव के ही हैं और आम आदमी पार्टी से संबंध रखते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
     

    No comments:

    Post a Comment