अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / फिरोजपुर : जानकारी प्राप्त हुई है कि फिरोजपुर काउंटर इंटेलीजेंस की पुलिस ने ए आई जी सरदार लखबीर सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तान से लाई गई हेरोइन की बड़ी खेप के साथ पंजाब के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर की पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब के दो नशा तस्करों ने पाकिस्तान से हेरोइन की बड़ी खेप मंगवाई है। जिसे आगे सप्लाई करने की ताक में हैं, तो एक योजना के तहत फिरोजपुर भारत- पाक बॉर्डर की ओर जाते सभी एरिया को सील करते हुए काउंटर इंटेलीजेंस की पुलिस ने पंजाब के दो नशा तस्करों को करीब 12 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिन तस्करों से हेरोइन की यह खेप बरामद हुई है वह नशा तस्कर पंजाब के ज़िला तरनतारन के रहने वाले बताए जा रहे हैं और इनसे पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है। सरकारी तौर पर पुष्टि करने के लिए अभी तक किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका।
Thursday, October 12, 2023
Home
Unlabelled
पंजाब में भारत-पाक बार्डर से हैरोइन समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार,
पंजाब में भारत-पाक बार्डर से हैरोइन समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार,
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
Location:
Firozpur, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment