सरकार सभी गारंटी करेगी आगामी तीन चार सालों में:-राजीव किमटा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, October 11, 2023

    सरकार सभी गारंटी करेगी आगामी तीन चार सालों में:-राजीव किमटा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता।


    11 अक्तूबर।
    डी.पी. रावत।
    ब्यूरो रिपोर्ट आनी।
    ज़िला कुल्लू के आनी दौरे के दौरान राजीव किमटा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आगामी तीन चार सालों में सभी गारंटी करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सरकार संभालते ही कांग्रेस पार्टी द्वारा  चुनाव घोषणा पत्र में वर्णित पहली गारंटी ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू की और ज़िला लाहौल और स्पीति की सभी महिलाओं को प्रदान कर दूसरी गारंटी का श्रीगणेश किया। शेष गारंटीयों को भी चरणबद्ध तरीके से आगामी तीन चार सालों में पूरा किया जाएगा। आपदा राहत मैनुअल में संशोधन कर राहत राशि में भारी बढौतरी की है।

    इस अवसर पर उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार के मुख्य मंत्री और वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और आनी विधान सभा के पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जय राम सिराज को अपना घर कहते थे और आनी क्षेत्र भी इसका हिस्सा है। लेकिन आनी में मिनी सचिवालय निर्माण,बस डिपो खोलने और लुहरी में बस स्टैण्ड निर्माण के नाम पर आनी की जनता  ठगा है।
    आनी विधान सभा के वर्तमान  विधायक लोकेंद्र कुमार पर भी विधान सभा मे क्षेत्र के जन हित के मुद्दों पर चुप रहने का आरोप लगाते हुए बताया कि आनी में प्राकृतिक आपदा के कहर से राहत और पुनर्वास के मुद्दे तत्परता से उठाने चाहिए थे।
    इस मौके पर उनके साथ चंद्रकेश शर्मा सदस्य - प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति भी विशेष रूप से मौजूद थे।

    No comments:

    Post a Comment