पंजाब पुलिस और जम्मू- कश्मीर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन 4.94 करोड़ की ड्रग मनी और एक पिस्तौल बरामद। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, October 11, 2023

    पंजाब पुलिस और जम्मू- कश्मीर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन 4.94 करोड़ की ड्रग मनी और एक पिस्तौल बरामद।



    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए इंटर स्टेट नारकोटिक्स नेटवर्क के तहत पंजाब पुलिस और जम्मू- कश्मीर पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन चलाकर लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा में छापामारी की गई। इस छापामारी के दौरान पुलिस को 4.94 करोड़ की ड्रग मनी और वाहनों की 38 फेक नंबर प्लेट्स बरामद हुई और एक पिस्तौल भी मिला है।जम्मू पुलिस द्वारा कुछ दिन पहले 30 किलो हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसी आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने छापामारी कर ड्रग मनी, अलग-अलग राज्यों की फेक नंबर प्लेट और एक पिस्तौल बरामद किया है। इस मामले में अभी कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है इसकी पुलिस ने जानकारी नहीं दी।


     
     

    No comments:

    Post a Comment