पुलिस द्वारा देह व्यापार धंधे का किया गया पर्दाफाश, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, October 23, 2023

    पुलिस द्वारा देह व्यापार धंधे का किया गया पर्दाफाश,

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / अमृतसर : जानकारी मिली है कि अमृतसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर के रणजीत एवेन्यू स्थित डी-ब्लॉक में फर्स्ट केयर स्पा सैंटर में रेड की है। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि यहां थाईलैंड से लड़कियों को लाकर स्पा सेंटर के मसाज के नाम पर देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है। जिसके बाद थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस ने छापेमारी की और 19 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर 18 लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया है। बता दे की इनमें चार विदेशी व तीन देसी लड़कियों के साथ स्पा सैंटर का मैनेजर व दस ग्राहक शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुलजिंदर सिंह, जतिन धारनी, जसकरन सिंह, संयम, सुनील मसीह, आकाशदीप सिंह, जतिंद्र सिंह, दानिशदीप सिंह, प्रताप सिंह शामिल है। इसके साथ ही अंग्रेज सिंह, सागरदीप सिंह के अतिरिक्त लड़कियों में सिनचाई, नातिया, चंतिमा, कान्यापथ, राधा, परमिंद्र कौर व सुमनजीत कौर शामिल हैं। वहीं स्पा सैंटर का मालिक मनदीप सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलीस द्वारा छापेमारी की जा रही है।
     

    No comments:

    Post a Comment