पंजाब में तरनतारन के मनावां में एंटी ड्रग एसोसिएशन पंजाब के प्रधान मास्टर सतनाम सिंह मनावा पर हुई फायरिंग, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, October 13, 2023

    पंजाब में तरनतारन के मनावां में एंटी ड्रग एसोसिएशन पंजाब के प्रधान मास्टर सतनाम सिंह मनावा पर हुई फायरिंग,



    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / तरनतारन : बुधवार रात बाइक सवार तीन युवकों द्वारा नशे के खिलाफ मुहिम चलाने वाले गांव मनावा निवासी मास्टर सतनाम सिंह मनावा को फायरिंग कर जख्मी कर दिया। यह हमला तब किया गया जब वे रात को कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। आरोपितों ने उन पर पांच राउंड फायर किए। इनमें से तीन गोलियां उनकी कार और एक गोली उनके कंधे से आर-पार हो गई। उन्हें पट्टी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।वहीं, जख्मी मास्टर सतनाम सिंह मनावा ने आरोप लगाया है कि वीरवार देर शाम तक पुलिस ने अभी तक उनके बयान तक दर्ज नहीं किए हैं। इस संबंधी एसएसपी अश्विनी कपूर ने कहा कि थाना खेमकरण के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजीत सिंह से रिपोर्ट मांगी गई है। आरोपितों को बख्शा नहीं जाएगा।मास्टर सतनाम सिंह मनावा के अनुसार वे बुधवार रात आठ बजे गांव पूहला से कार पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। तभी श्मशानघाट के पास बाइक सवार तीन लोगों ने उनका रास्ता रोका और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। आरोपितों ने करीब पांच राउंड फायर किए। तीन गोलियां कार में और एक गोली गोली उनके कंधे से आर-पार हो गई। उल्लेखनीय है कि मास्टर सतनाम सिंह मनावा ने नशे के खिलाफ एंटी ड्रग एसोसिएशन पंजाब (एडीएपी) का सितंबर 2022 में गठन किया था । इसके तहत वे अपने क्षेत्र में एक सौ अधिक बड़ी बैठकें कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर चुके हैं। यही नहीं, वे नशे के खिलाफ अब तक 12 धरने भी लगा चुके हैं। इसके अलावा एक सप्ताह से वे गांव स्तर पर फैले नशे के लिए जिम्मेदार नशा तस्करों के नाम संबंधित पुलिस थानों में दे रहे हैं। माना जा रहा है कि नशा तस्करों ने ही उन पर यह जानलेवा हमला किया है।

     

    No comments:

    Post a Comment