मैड़ीः मेले में खोखा लगा रही महिला से मारपीट। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, March 20, 2024

    मैड़ीः मेले में खोखा लगा रही महिला से मारपीट।

    ऊना/अंकुश शर्मा :मैड़ी मेले में अस्थायी दुकान (खोखा) लगा रही एक महिला पर मंगलवार को चार लोगों द्वारा हमला कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता बेबी पत्नी अजय कुमार वासी मैड़ी ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को वह मेले में अस्थायी दुकान लगा रही थी। तभी मैड़ी के ही रहने वाले अभिषेक सिंह, रिमी सिंह, महावीर सिंह और सनम कौर ने उसके साथ मारपीट की। अम्ब पुलिस ने महिला की मेडिकल रिपोर्ट आने के उपरांत मारपीट करने वाले लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। 

    No comments:

    Post a Comment