ऊना/अंकुश शर्मा :बाबा डेरा के रहने वाले एक युवक के साथ मारपीट का एक मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नारी गांव के रहने वाले साहिल चौधरी पुत्र अशोक कुमार ने सदर थाने में दी शिकायत में दावा किया है कि मंगलवार को जिस समय वह बाबा डेरा से अपने घर वापस जा रहा था तब बसाल के तीन युवकों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। साहिल ने आरोप लगाया है कि विशाल, करण और अभि ने पहले उसका रास्ता रोका फिर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है।
Wednesday, March 20, 2024
तीन युवकों द्वारा रास्ता रोककर एक युवक के साथ की मारपीट,मामला दर्ज।
Tags
# UNA दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
UNA दर्पण
Tags
UNA दर्पण
Location:
Una, Himachal Pradesh 174303, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment