स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर सैंज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, January 11, 2023

    स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर सैंज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज।

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कुल्लू की सैंज इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।  इसके शुभारंभ अवसर पर  विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओम प्रकाश ठाकुर मुख्यतिथि के रूप में मौजूद रहे।उन्होंने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
    स्वामी विवेकानन्द के जीवन का परिचय देते  हुए मुख्यतिथि ने समाज में युवाओं की भूमिका से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया । इस प्रतियोगिता का पहला मैच आईटीआई सैंज और शांघड की टीम के बीच रहा, जिसमे सांघड की टीम विजेता रही। इस दौरान इकाई अध्यक्षा कृष्णा नेगी, इकाई सचिव गुमत राम, तारना, सीता राम, श्रुति, प्रिया, पारस  के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    No comments:

    Post a Comment