कलयुगी माता पिता ही तीनों मासूम बच्चियों के निकले हत्यारे, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, October 2, 2023

    कलयुगी माता पिता ही तीनों मासूम बच्चियों के निकले हत्यारे,


    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जालंधर शहर में पठानकोट हाईवे की तरफ मकसूदां थाने के अधीनआते कानपुर में आज सुबह-सुबह बाहर एक ट्रंक पड़ा देखा लोगों ने जब ट्रंक खोल कर देखा तो उसमें तीनों बच्चियों की लाशें पड़ी हुई थीं। जिन बच्चियों की लाशें मिली थी, उनमें नो (9) साल की अमृता कुमारी, सात (7) साल की साक्षी और चार (4) साल की कंचन शामिल थी। इन तीन मासूम बच्चियों की हत्या की सनसनीखेज वारदात को जालंधर देहात पुलिस द्वारा महज कुछ घण्टों में ही सुलझा लिया गया है। एस.एस.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर ने पत्रकार वार्ता के दौरान खुलासा किया है कि कलयुगी माता पिता द्वारा ही तीनों मासूम बच्चियों की हत्या की गई है। एस.एस.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर ने खुलासा किया है कि कलयुगी माता पिता द्वारा गत दिवस सुबह तीनों बच्चियों को झोने में सपरे करने वाली दवा दूध में मिलाकर तीनों बच्चियों को पिला दी और वह बेहोश हो गई और उनको ट्रंक में बंद करके आप काम पर चले गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा तीनों मासूम बच्चियों की हत्या करने वाले कलयुगी माता पिता सुशील मंडल और मंजू मंडल पर एफ आई आर नंबर 112 / 2023 धारा 302 /201 / 34 आई पी सी के अधीन दर्ज कर लिया गया है।

     

    No comments:

    Post a Comment