पंजाब विजिलेंस ब्यूरो पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को भगोड़ा घोषित कराने की तयारी में , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, October 4, 2023

    पंजाब विजिलेंस ब्यूरो पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को भगोड़ा घोषित कराने की तयारी में ,

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / बठिंडा : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नई रणनीति बनाई है कि प्लॉट घोटाले से जुड़े 65 लाख के भ्रष्टाचार मामले में फरार चल रहे पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा नेता मनप्रीत बादल को घेरने के लिए अब पंजाब विजिलेंस ब्यूरो उन्हें भगोड़ा घोषित करार कराने की तैयारी में है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो जल्द ही अदालत का रुख करने वाली है। हालांकि चार अक्तूबर को मनप्रीत बादल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। उधर, विजिलेंस की पूरी कोशिश है कि मनप्रीत बादल की याचिका को खारिज कराया जाए। इसके बाद पंजाब विजिलेंस ब्यूरो अदालत में याचिका दाखिल कर उन्हे भगोड़ा घोषित करने की मांग करेगी। मनप्रीत पर पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 24 सितंबर को बठिंडा में प्लॉट आवंटन से जुड़े मामले में केस दर्ज किया था। हालांकि मनप्रीत बादल को इसका अहसास पहले से ही हो गया था। ऐसे में उन्होंने अदालत की शरण ली थी लेकिन अदालत का फैसला आने से पहले ही विजिलेंस ब्यूरो ने उन पर केस दर्ज कर दिया था। केस दर्ज होने से पहले से ही मनप्रीत भूमिगत चल हो गए।




     

    No comments:

    Post a Comment