दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पटियाला में माता कौशल्या अस्पताल में नए वार्ड का उद्घाटन करेंगे, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, October 2, 2023

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पटियाला में माता कौशल्या अस्पताल में नए वार्ड का उद्घाटन करेंगे,

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / पटियाला : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान आज पटियाला में सेहतमंद पंजाब मिशन की शुरुआत करेंगे। वे माता कौशल्या अस्पताल में नए वार्ड का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा दोनों नेता पोलो ग्राउंड में रैली को भी संबोधित करेंगे। उनके आगमन के दौरान पांच हजार पुलिस कर्मियों की सुरक्षा का घेरा रहेगा। दो हैलीपैड की व्यवस्था की गई है, जहां पर दोनों मुख्यमंत्री उतरेंगे। वहां से वे पुलिस के घेरे में सर्किट हाउस में पहुंचेंगे और फिर माता कौशल्या अस्पताल जाएंगे।

    No comments:

    Post a Comment