अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / हिमाचल प्रदेश : शिमला में शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर ने लोक निर्माण मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह और विधायक श्री आशीष शर्मा की उपस्थिति में जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनो दीदग के 7वीं कक्षा के दो विद्यार्थियों सृष्टि चौहान और अनिकेत चौहान की ओर से 817 और 1004 रुपये का अंशदान आपदा राहत कोष के लिए माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किए। माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा इस योगदान के लिए दोनों बच्चों का आभार जताया और कहा कि यह खुशी की बात है कि बच्चे आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए आगे आ रहे हैं। हमारे लिए हर योगदान अमूल्य है और यह आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में मददगार साबित होगा।
Sunday, October 8, 2023
Home
Unlabelled
आपदा राहत कोष के लिए 817 और 1004 रुपये का अंशदान भेंट किया,
आपदा राहत कोष के लिए 817 और 1004 रुपये का अंशदान भेंट किया,
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
Location:
Shimla, Himachal Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment