रिवॉल्वर साफ करते समय अचानक चली गोली ने ली पुलिस कर्मी की जान - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, October 4, 2023

    रिवॉल्वर साफ करते समय अचानक चली गोली ने ली पुलिस कर्मी की जान

     ABD NEWS- लुधियाना : लुधियाना से एक पुलिस कर्मी की मौत होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि रिवॉल्वर सफाई के दौरान गोली लगने से पुलिस कर्मी की मौत हो गई है।



    जानकारी अनुसार पुलिस कर्मी लुधियाना के कृष्णा नगर में एक पीजी में रहता था। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। बुधवार शाम को मनप्रीत सिंह के PG के रूम से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को इस बारे सूचित किया। 

    पुलिस कर्मी की मौत रिवाल्वर की सफाई के दौरान गोली चलने से हुई बताई जा रही है, गोली सीधे पुलिस  कर्मी के माथे पर जा लगी। जिससे मौके पर ही पुलिस कर्मी की मौत हो गई। 

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

    A bullet fired suddenly while cleaning the revolver took the life of a policeman.

    No comments:

    Post a Comment