देवी-देवताओं को खुश करने के लिए पड़ोसी ने चार साल के बच्चे की बलि दी, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, October 3, 2023

    देवी-देवताओं को खुश करने के लिए पड़ोसी ने चार साल के बच्चे की बलि दी,



    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / लुधियाना : लुधियाना जिला के खन्ना से बड़ी खबर सामने आई है जहा देवी-देवताओं को खुश करने के मकसद से तांत्रिक के कहने पर चार साल के बच्चे की बलि दे दी गई मृतक बच्चे का नाम रवि कुमार है। बर्लि देने वाले अरविंदर कुमार (23) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा खन्ना की एसएसपी अमनीत कौंडल द्वारा पत्रकार वार्ता मामले का खुलासा करते हुए बताया कि देर रात सिटी थाना में मृतक की मां कंचन देवी ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं। यहां खन्ना के अलोद गांव में रहते हैं। सोमवार रात को पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे फर्श पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे जब उनकी आंख खुली तो बिस्तर पर एक मोबाइल फोन देखा, जो उनका नहीं था। इसी बीच उनका बेटा रवि राज बिस्तर से गायब था। इसके बाद वह बच्चे को ढूंढने निकले।सूचना मिलने पर खन्ना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कुछ दूरी पर रवि का खून से लथपथ शव बरामद किया गया । उसकी गला रेत कर हत्या कीं गई थी। सीसीटीवी से पता चला कि उनके पडोस में रहने वाला एक शख्स बच्चे को कंधे पर ले जा रहा था। आरोपी ने तांत्रिक के कहने पर ही देवताओं को खुश करने के मकसद से बच्चे की बलि दी गई। वहीं, आरोपी तांत्रिक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में सारे सबूत जुटा लिए हैं। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के मकसद से बच्चे के खून से लथपथ कपड़े और वारदात में इस्तेमाल चाकू छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। बच्चे की हत्या तांत्रिक के कहने पर की गई थी। जल्द ही आरोपी तांत्रिक को भी पकड़ लिया जाएगा। डीएसपी (खन्ना) राजेश शर्मा ने बताया कि जब आरोपी बच्चे को बिस्तर से उठाने घर आया तो उसका मोबाइल वहीं गिर गया था।

     

    No comments:

    Post a Comment