जालंधर की एन.एस.एस. यूनिट के वोलंटियर्स ने 4 दिन के मोहाली एजवंचर्ज कैंप में लिया भाग। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, April 13, 2026

    जालंधर की एन.एस.एस. यूनिट के वोलंटियर्स ने 4 दिन के मोहाली एजवंचर्ज कैंप में लिया भाग।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : स्कूल ऑफ एमिनैंस लाडोवाली रोड जालंधर की एन.एस.एस. यूनिट के वॉलंटियर्स द्वारा असिस्टैंट डायरैक्टर रवि दारा के कुशल मार्गदर्शन में पालनपुर मोहाली में एडवैंचर व हाइकिंग ट्रेकिंग कैंप में कैंप के दौरान वॉलंटियर्स द्वारा बड़े अनुशासन के साथ गतिविधियों में भाग लिया गया। 
    कैंप के दौरान वॉलंटियर्स द्वारा बताया गया कि उन्हें ट्रेकिंग योग एडवैंचर प्रोग्राम, मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत करने वाली गतिविधियां करवाई गईं। कैंप खत्म होने के बाद स्कूल पहुंचते समय प्रोग्राम ऑफिसर सुखविंदर कुमार द्वारा बताया गया कि ये कैंप स्टूडैंट्स को नई ऊर्जा देते हैं।
    समाज और देश को बेहतर बनाने के लिए उनकी सोच तैयार करते हैं। इसलिए इन कैंपों में भाग लेना एक अच्छा प्रयास है, प्रिंसीपल डॉ. योगेश कुमार ने भी स्टूडैंट्स को ऐसे कैंपों में भाग लेने और देश की सेवा के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया गया। 
    इस मौके पर हमसफर यूथ क्लब के प्रैसीडैंट रोहित भाटिया द्वारा भी वॉलंटियर्स और एन.एस.एस. यूनिट के कार्य की सराहना की गई।


    No comments:

    Post a Comment