अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : बीबीएन पब्लिक स्कूल, जालंधर द्वारा कक्षा 5 और 8 के बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता साबित की गई है। कक्षा 5 में अनन्या (96.8%) ने प्रथम स्थान, जया (95.9%) ने द्वितीय स्थान तथा अनन्या (95%) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 8 में हर्षिता (87.1%) प्रथम, अंजनि (85.8%) द्वितीय और प्रभजोत (81.3%) तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट श्री हरीश चोपड़ा और प्रिंसिपल श्रीमती दीप्ति चोपड़ा द्वारा विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
No comments:
Post a Comment