लिटस फलावर माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल द्वारा ‘युद्ध नशे विरुद्ध साईकलोथान 4.0’ में लिया भाग। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, April 20, 2026

    लिटस फलावर माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल द्वारा ‘युद्ध नशे विरुद्ध साईकलोथान 4.0’ में लिया भाग।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : लिटस फलावर माडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल के एन.एस.एस. वॉलंटियर्स ने युवक सेवाएं विभाग के सहायक डायरैक्टर रवि दारा व स्कूल प्रिं. मनजीत कौर व डायरैक्टर मनजीत सिंह की लीडरशिप में डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा आयोजित ‘युद्ध नशे विरूद्ध साईकलोथान 4.0’ में 50 से ज्यादा वॉलंटियर्स द्वारा भाग लेकर लोगों को नशे के खिलाफ मुहिम से जुड़ने व नशा रहित निरोगी जीवन जीने की प्रेरणा दी गई।

    प्रिं. मनजीत कौर ने बताया कि एन.एस.एस. प्रोग्राम अधिकारी पूनम भाटिया व रोहित भाटिया ने वॉलंटियर्स को ऐसी एक्टिविटीज में हिस्सा लेने के लिए मोटिवेट किया, जिससे हमारे स्कूल के बच्चों को जिला प्रशासन व ए.पी.जे. स्कूल द्वारा करवाई जा रही ‘युद्ध नशे विरुद्ध साईकलोथान 4.0’ में हिस्सा लेने का मौका मिला। जिससे हमारे सभी विद्यार्थी नशे विरुद्ध कार्य करने में प्रभावशाली समाज में अपनी योगदान देने के लिए तईयार हुए। 

    स्कूल डायरैक्टर मनजीत सिंह का कहना है हम समाजिक प्राणी हैं हमारे समाज ही हमारी दशा व दिशा दर्शाता है इसलिए समाज की बुराईयों को खत्म करना भी हमारा कर्व्य है।

    इस मौके पर अध्यापक कविता, स्नेह लता, रीतू कपूर, मंजू दनिया, प्रियांशु, हिमांशु, एकमप्रीत कौर, अरमान, नीतीश बाबा, मोहित, होशंक, चरणजीत, वरुण, अंशु, अपूर्वा, नवजोत, अनीश, आदर्श पांडे, मनीष कुमार, रोहित, महेश, सृजना, उमा, रितिका, रिया, हर्षिका, मीनाक्षी, आंचल, प्रीत कौर, प्रतीक्षा, जिया, काजल, तानीशा, निखिल, हंसिका, परमवीर, रवनीत कौर अर्जुन, मनप्रीत, कर्नैल संतोखपुरी, अमरजीत सिद्धू आदि मौजूद थे।

    No comments:

    Post a Comment