राजपुरा शंभू रेलवे लाईन ट्रैक पर हुए ब्लास्ट का मामला सुलझाया। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, April 28, 2026

    राजपुरा शंभू रेलवे लाईन ट्रैक पर हुए ब्लास्ट का मामला सुलझाया।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/पटियाला (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : राजपुरा शंभू रेलवे लाईन ट्रैक पर हुए ब्लास्ट का सनसनीखेज मामला पटियाला पुलिस द्वारा महज 12 घण्टे से भी पहले ही सुलझा लिया गया है। पुलिस द्वारा पाकिस्तान समर्थित आईएसआई द्वारा संचालिक आंतकी मॉडयूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पटियाला पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए। आरोपियोंसे भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामग्री हेंड ग्रेनेड, 20 बोर के पिस्तौल कारतूस, लेपटॉप तथा कम्यूनीकेशन्ज़ डिवाईस बरामद की गई है।
    पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप चहल द्वारा बताया गया कि बीती रात रेलवे लाइन ट्रैक पर हुए विस्फोट के बाद पुलिस द्वारा सक्रियता से काम किया गया। घटनास्थल से मिले सिम कार्ड से घटना में मारे गए युवक की पहचान जगरूप जूपा वासी पंजवड़, तरनतारन के रूप में हुई है। पटियाला रेंज के डीआईजी कुलदीप चहल द्वारा बताया गया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह खालसा वासी मानसा, कुलविन्द्र सिंह बग्गा वासी बपियाणा, मानसा, सतनाम सिंह उर्फ सत्ता वासी पंजवड़ व गुरप्रीत सिंह गोपी वासी गोइंदवाल बाईपास, तरनतारन के रूप में हुई है।

    डीआईजी कुलदीप चहल के मुताबिक प्रदीप सिंह खालसा इस आंतकी मॉडयूल का किंगपिन है। प्रदीप खालसा के ही मलेशिया बेस्ड खालिस्तानी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। उक्त मॉडयूल द्वारा पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के ज़रिए हथियार मुहैया करवाए जा रहे थे। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इसने कट्टरपंथी युवाओं को आतंकी प्रशिक्षण के लिए मलेशिया भेजा और लौटने पर उन्हें यहां आतंकी गतिविधियों का काम सौंपा गया। पुलिस का दावा है कि उक्त मॉडयूल द्वारा राज्य में कई महत्त्वपूर्ण जगहों पर धमाकों की योजना थी। आरोपियों के खिलाफ UAPA समेत अन्य धाराओ में केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि जांच में और भी खुलासे होने की संभावना है।


    No comments:

    Post a Comment