बालोतराABD NEWS राजस्थान राज्य ब्यूरो (असरफ मारोठी) महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र, बालोतरा द्वारा सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ गौसेवा का आयोजन किया गया। स्थानीय महेंद्र गार्डन होटल के सामने स्थित खुली गौशाला में क्लब के सदस्यों ने एकजुट होकर गौमाता की सेवा सुश्रुषा की।
क्लब अध्यक्ष रेखा पी. डोसी चोपड़ा ने बताया कि वीरा केंद्र और गुप्त भामाशाहों के साथ हीरालाल प्रजापत के विशेष सहयोग से गौमाता को पौष्टिक आहार परोसा गया। इस दौरान गायों को भारी मात्रा में हरा चारा, गुड़ और विशेष रूप से तैयार की गई 21 किलो लापसी खिलाई
सेवा के साथ खुशियाँ साझा करने की परंपरा
अध्यक्ष रेखा चोपड़ा ने कहा कि वीर केंद्र के बढ़ते कदम हमेशा सेवा और समर्पण की ओर अग्रसर हैं। क्लब की यह अनूठी परंपरा है कि सदस्य अपने परिवार की हर छोटी-बड़ी खुशियों और मांगलिक अवसरों को गौमाता की सेवा कर मनाते हैं। इससे न केवल आत्मिक संतुष्टि मिलती है, बल्कि जीव दया का संदेश भी समाज में प्रसारित होता है।
ये रहे उपस्थित:
इस पुनीत कार्य के दौरान क्लब अध्यक्ष रेखा पी. डोसी चोपड़ा के साथ अरुणा जैन, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल प्रजापत, भंवरलाल भंडारी सहित कई सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment