अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज भारत पंजाब/जालंधर (कमलजीत शीमार, ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : आज भादों महीने की संग्रांद के शुभ अवसर पर श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट निवि आबादी संतोखपुरा जालंधर में गुरुवाणी के जाप करवाए गए तथा गुरु घर के पाठी साहिब द्वारा गुरुवाणी का पाठ तथा कीर्तन करके आई हुई संगत को गुरुवाणी के साथ जुड़ने का उपदेश दिया गया।
गुरुवाणी व कीर्तन के उपरांत आरती सतगुरु रविदास महाराज जी की तथा उसके उपरांत गुरु घर के पाठी साहिब द्वारा शरबत के भले की अरदास की गई तथा गुरु घर में आई हुई संगत को कराह प्रसाद वितरित किया गया।
इस शुभ अवसर पर श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट निवि आबादी संतोखपुरा जालंधर के मुख्य सेवादार धर्मपाल द्वारा गुरु घर में आई हुई संगत को माइक में संबोधित करते हुए कहा गया कि वह अब इस सेवा से मुक्त होना चाहते हैं तथा वह अपना इस्तीफा देने को तैयार है अगर कोई ओर मोहल्ला निवासी इस जिम्मेदारी को निभाना चाहता है तो वह उसे मौका देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि बीते गुरुपर्व पर भी यह बात हुई थी कि गुरुपर्व के बाद अगर मोहल्ला निवासी श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान मैनेजमेंट निवि आबादी संतोखपुरा जालंधर की नई मैनेजमेंट सर्वसमिति से चुन सकते है।
No comments:
Post a Comment