अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमलजीत शीमार, ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो) : रक्षाबंधन राखी महोत्सव के पावन पर्व पर जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह का अनूठा दृश्य देखने को तब मिला जब हजारों की संख्या में महिलाओं और बहनों द्वारा उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए मेयर विनीत धीर की कलाई पर राखी बांधकर राखी महोत्सव मनाया तथा उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं गई।
मेयर विनीत धीर ने बहनों द्वारा बांधी गई राखियों को स्नेह और सम्मान का प्रतीक बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच विश्वास, सुरक्षा, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव का पवित्र पर्व है। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है महि- लाओं और बेटियों का सम्मान करना तथा उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना हर सरकार और समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का यह पर्व हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
'मांवा-धीयां सत्कार योजना' को महिलाओं के सम्मान की दिशा में अहम कदम बताते हुए मेयर विनीत धीर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई 'मांवा-धीयां सत्कार योजना' के अंतर्गत तीसरे चरण की सम्मान राशि लाभार्थियों तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि यह योजना माताओं और बेटियों के सम्मान तथा उनके आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
मेयर विनीत धीर ने कहा कि महिलाओं को सम्मान और बराबरी का अधिकार देने से ही समाज सही मायनों में तरक्की कर सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब की माताओं और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंचना चाहिए।
राखी महोत्सव में हजारों की संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर मेयर विनीत धीर को राखियां बांधीं। इस अवसर पर मेयर ने सभी बहनों/महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हजारों बहनों द्वारा उन्हें राखी बांधना उनके लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि बहनों का यह स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए किसी अमूल्य उपहार से कम नहीं है।
उन्होंने कहा कि वह जालंधर की बहनों के विश्वास और प्यार का सम्मान करते हैं तथा शहर के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन के द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर सभी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की गई।
राखी महोत्सव के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ महिला सम्मान, सामाजिक एक- जुटता और जनसेवा का संदेश भी दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में इलाका निवासी एवं आप नेता एवम् कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment