चाइल्डलाइन मनाली की टीम ने बंजार की मोहिनी पंचायत में मनाया स्वतंत्रता दिवस, लोगों की दी 1098 नंबर की जानकारी। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, August 15, 2022

    चाइल्डलाइन मनाली की टीम ने बंजार की मोहिनी पंचायत में मनाया स्वतंत्रता दिवस, लोगों की दी 1098 नंबर की जानकारी।

    चाइल्डलाइन मनाली द्वारा बंजार उपमण्डल की ग्राम पंचायत मोहिनी में स्वतंत्रता दिवस बढ़े धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर चाइल्डलाइन मनाली के निर्देशक पवन कुमार कश्यप ने वहां पर उपस्थित पंचायत प्रधान, वार्ड मेंबर , महिला मण्डल आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीणों को स्वतन्त्रता दिवस पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने पंचायत प्रधान मोहिनी का इस मौके पर चाइल्डलाइन टीम को बुलाने के लिए  बहुत- बहुत आभार जताया।
    चाइल्डलाइन मनाली के निर्देशक पवन कुमार कश्यप ने चाइल्डलाइन 1098 के  बारे में जानकारी दी। इस समारोह में  चाइल्डलाइन मनाली टीम भी उपस्थित रही। टीम ने मोहिनी पंचायत के सभी लोगों से अनुरोध किया कि अगर आपको अपने आसपास या कहीं भी ऐसे लोग दिखें जो जरुरतमंद बच्चों का शोषण कर रहे हो तो आप 1098 पर फ़ोन करें। उन्होंने यह भी बताया कि 1098 टोल फ्री नंबर है और इसमें फोन काल बिलकुल फ्री है और फोनकर्ता का नाम गुप्त रखा जाता है।

    No comments:

    Post a Comment