मनाली पुलिस ने हरियाणा के युवक से बरामद किया 10 ग्राम चिट्टा। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, August 23, 2022

    मनाली पुलिस ने हरियाणा के युवक से बरामद किया 10 ग्राम चिट्टा।

    पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने एक युवक को 10 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मनाली थाना पुलिस की एक टुकडी मनाली बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी । इसी दौरान एक युवक की अजीब गतिविधियां लग रही थी। जिसके चलते पुलिस ने जब शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उससे 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर NDPS के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैं। आरोपी की पहचान कुलदीप निवासी ( उम्र 34 वर्ष) रोहतक हरियाणा के रूप में की गई है।

    No comments:

    Post a Comment