आजादी के अमृत महोत्सव पर बडीधार ग्राम पंचायत में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, शहीदों को किया गया याद। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, August 16, 2022

    आजादी के अमृत महोत्सव पर बडीधार ग्राम पंचायत में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, शहीदों को किया गया याद।

    आजादी के अमृत महोत्सव निरमंड खण्ड की ग्राम पंचायत बड़ीधार में उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मुख्य कार्यक्रम प्राथमिक पाठशाला डोभा के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें पंचायत प्रधान कला देवी, पंचायत समिति सदस्या सोनिया व उपप्रधान गोविन्द ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यअतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया व सभी द्वारा तिरंगा को सलामी दी गई । आजादी के वीर नायकों को याद करते हुए मुख्य अतिथि में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
    इस मौके पर स्कूली बच्चों, स्थानीय महिला मण्डलों, युवा मण्डलों द्वारा देशभक्ति पर आधारित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

    No comments:

    Post a Comment