स्कूल बस से टकराया ट्रक, सभी बच्चे सुरक्षित। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, August 26, 2022

    स्कूल बस से टकराया ट्रक, सभी बच्चे सुरक्षित।

    जिला मंडी में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है। मंडी-गागल रोड पर स्‍कूल बस के साथ ट्रक की टक्कर हो गई। गनीमत यह रही की हादसे में किसी बच्चे को भी गंभीर चोट नहीं आई है । वहीं इस हादसे से बस में सवार सभी मासूम बच्चे डर के मारे सहम गए। 

    जानकारी के अनुसार मंडी-गागल रोड पर टनल निर्माण के चलते सड़क में कीचड़ होने से एक ट्रक फिसल कर पास ले रही स्कूल बस से जा टकराया। हालांकि, इस हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं लगी है। हादसे में बस की खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं।

    No comments:

    Post a Comment