संजौली में नाबालिग छात्रा लापता, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, August 23, 2022

    संजौली में नाबालिग छात्रा लापता, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश ।


    प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली से एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा के लापता होने की शिकायत परिजनों ने बालूगंज थाना में दर्ज करवा दी हैं।
     परिजनों ने शिकायत में बताया हैं कि वह शिवनगर टुटू में किराए के कमरे में रहते हैं। उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी संजौली गई थी, जो घर वापस नहीं लौटी है । परिजनों ने रिश्तेदारों व छात्रा के सभी दोस्तों के वहां ढूंढा, परन्तु उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। जिसके चलते परिजनों ने आशंका जताई है कि कहीं किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण तो नहीं कर लिया ।

    वहीं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा जिला शिमला के अलावा अन्य जिलों के थानों से भी संपर्क किया गया है और इसकी सूचना उन्हें दे दी गई है। पुलिस द्वारा लड़की को ढूंढने के लिए एक विशेष टीम का भी गठन किया है, जो हर संभावित जगह पर उसकी तलाश करेगी।

    No comments:

    Post a Comment