आयुष विभाग के तहत पूरे प्रदेश भर में ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच चल रही है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आनी खंड के ग्राम पंचायत कुंगश में 32 ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ यशपाल राणा ने बताया कि सप्ताह में एक बार एक पंचायत में महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। जिन महिलाओं को कोई स्वास्थ्य संबन्धी समस्या पाई जाती है उनके उपचार के लिए चिकित्सक द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम हर पंचायत में पूरे अगस्त माह में चलेगा। जिसके तहत इन दिनों स्वास्थ्य की जांच का तीसरा सप्ताह चल रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुंगश के प्रधान राकेश ठाकुर, वार्ड सदस्य रोशन लाल ,भीम सेन, दीपा कुमारी, सीमा देवी, योगा शिक्षक जीवानंद, आशा वर्कर उमा देवी मौजूद रहे।
Wednesday, August 17, 2022
Home
आनी दर्पण।
आयुष विभाग के तहत ग्राम पंचायत कुंगश में जाँचा गया 32 ग्रामीण महिलाओं का स्वास्थ्य ।
आयुष विभाग के तहत ग्राम पंचायत कुंगश में जाँचा गया 32 ग्रामीण महिलाओं का स्वास्थ्य ।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment