खाई में गिरा सेब से लदा टैम्पो, दो व्यक्ति घायल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, August 23, 2022

    खाई में गिरा सेब से लदा टैम्पो, दो व्यक्ति घायल।

    उपमण्डल आनी के तहत दलाश क्षेत्र में सेब से लदा टैंपों दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में दो व्यक्ति घायल हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टैंपो (HP 42-2740) दलाश के साथ लगते गांव बारवी से सेब लेकर लुहरी की तरफ जा रहा था।

    इसी दौरान सोमवार देर रात टैम्पो गंछवा के नजदीक सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। 

    हादसे के दौरान हुए जोरदार धमाकों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और बड़ी मशक्क्तत के बाद घायल चालक व अन्य व्यक्ति को खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी के लिए ले जाया गया। टैम्पो चालक और दूसरा व्यक्ति दोनों  कुंगश क्षेत्र के रिश्ता गांव के रहने वाले हैं। इस  घटना में टैम्पो को भारी क्षति पहुंची  है और  इसमें लदा सेब भी बर्बाद हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    No comments:

    Post a Comment